फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   may fail Kejriwal's Minister Delhi Summer Plan

फेल हो सकता है केजरीवाल के मंत्री का दिल्ली के लिए समर प्लान, टिहरी बांध में जलस्तर घटा

Wed, 27 Apr 2016 03:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
may fail Kejriwal's Minister Delhi Summer Plan
कप‌िल म‌िश्रा

दिल्ली जल बोर्ड ने गर्मी में राजधानी को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए समर एक्शन प्लान तैयार किया है। लेकिन टिहरी बांध में पानी का स्तर कम होने के चलते उसका यह प्लान फेल हो सकता है।

विज्ञापन


क्योंकि दिल्ली को गंगनहर के माध्यम से मिलने वाले पानी में कटौती होनी शुरू हो गई है। हालांकि इस कटौती का असर अभी पानी के उत्पादन पर पड़ना शुरू नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार के जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड का समर एक्शन प्लान जारी किया।
विज्ञापन


इस दौरान ‘अमर उजाला’ की ओर से पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि टिहरी बांध में पानी का स्तर कम होने का असर दिल्ली पर पड़ना आरंभ हो गया है। वहां से पानी मिलना कम हो गया है। मगर पानी का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है केजरीवाल के मंत्री कपिल मिश्रा का दावा

may fail Kejriwal's Minister Delhi Summer Plan
कपिल मिश्रा

वह टिहरी बांध की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही इस मसले पर एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी, जिसमें आपात स्थिति से निपटने की योजना पर विचार किया जाएगा। दूसरी ओर कपिल मिश्रा ने दावा किया कि गर्मी के मौसम में राजधानी निवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने के लिए चौतरफा कदम उठाए गए हैं। पानी का उत्पादन बढ़ाने और बर्बादी रोकने की दिशा में कार्य किया गया है।

इसके लिए कच्चे पानी के स्रोत बढ़ाने के लिए नए ट्यूबेवल लगाए और लीकेज बंद की गई। इसके अलावा प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने के लिए सौ कॉलोनियों में पाइप लाइन डाली गई, टैंकरों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है और उनके चक्कर बढ़ाए गए हैं।

ई प्याऊ लगाने की शुरुआत की और पानी के एटीएम लगाने के कार्य में तेजी लाई गई। उन्होंने बताया कि पंपसेट और बूस्टर स्टेशनों को दुरुस्त किया गया है। अमोनिया उपचार संयंत्र स्थापित किया गया है। इसके चलते अब हरियाणा से पानी में अमोनिया आने पर उनके संयंत्र बंद नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed