फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maximum demand for electricity in Delhi has reached 5029 MW

Delhi Electricity: भीषण गर्मी ने बढ़ाया लोड, दिल्ली में बढ़ी बिजली की डिमांड, अधिकतम मांग 5029 MW तक पहुंची

Wed, 09 Apr 2025 07:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 07:36 AM IST
सार

Delhi Electricity Demand: देश की राजधानी दिल्ली आसमान से आग बरस रही है। जिसकी वजह से बिजली की खपत बढ़ गई है। बिजली की अधिकतम मांग 5029 मेगावट तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
maximum demand for electricity in Delhi has reached 5029 MW
बिजली की बढ़ी मांग - फोटो : freepik.com

विस्तार

दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ रही है। दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 5029 मेगावाट तक पहुंच गई है। जो इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक मांग है। बीते मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे अधिकतम लोड दर्ज किया गया। इस सीजन में दिल्ली में अधिकतम लोड 9000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन


डीआईएससीओएम अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। सामान्य से अधिक तापमान और गर्म हवाओं के पूर्वानुमान के बीच, दिल्ली में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में अधिकतम लोड 9,000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन

अप्रैल में जून वाली गर्मी
राजधानी के लोगों के लिए अब झुलसाने वाली गर्मी की शुरूआत हो गई है। ऐसे में लोगों को अप्रैल में ही लू के थपेड़े पड़ना शुरू हो गए है। आलम यह रहा कि मंगलवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। इस दौरान तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 41 दर्ज किया गया। इस स्थिति में अप्रैल के महीने में ही इस बार जून जैसे हालात हो गए हैं।  मौसम विभाग ने बुधवार के लिए दिल्ली से सटे लगभग चार जिलों में लू के थपेड़े चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। 

वहीं, आंकड़े बताते हैं कि बीते 15 साल में यह दूसरा मौका है, जब अप्रैल में ही दिल्ली के लोग लू का सामना कर रहे हैं। राजधानी में वर्ष 2011 के बाद 2022 में आठ से 11 अप्रैल तक यानी चार दिन लू की स्थिति रही थी। हालांकि, 2022 में 11 दिन, 2017 में चार ओर 2016 में एक दिन लू चली थी।

दिल्ली में इस बार लोगों को असामान्य गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही निकलने वाली धूप के चलते पारा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप निकली। नो बजे के बाद से ही लोगों को तपिश महसूस होने लगी। दोपहर के समय खासतौर पर खुले में काम करने वाले और दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Forecast: सीजन में पहली बार पारा 40 के पार, दिन भर चली लू; जानें मौसम विभाग की पूरी भविष्यवाणी

इस दौरान लोगों को लू के थपेड़ों का अहसास हुआ। ऐसे में अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान पहली बार 41 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार बुधवार को दिन भर लू चलेगी। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

तीन इलाके में चली लू, नजफगढ़ में तापमान 41 पार
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में तीन स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक तापमान नजफगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 41.9 दर्ज किया गया। वही, सफदरजंग के अलावा आया नगर में भी पारा 40 डिग्री के पार चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed