फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari temperature will rise again in Delhi from friday chances of rain on Tuesday

Delhi Weather : आज से फिर चढ़ेगा पारा, रविवार को रवि का रूप होगा विकराल; मंगलवार को गिरेंगी राहत की बूंदें

Fri, 19 May 2023 12:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 May 2023 12:16 AM IST
सार

बुधवार देर रात बारिश और गुरुवार को चली हवा के बाद प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ। बुधवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 336 था जो गुरुवार को घटकर 149 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
mausam ki jankari temperature will rise again in Delhi from friday chances of rain on Tuesday
गुरुवार को बारिश और ठंडी हवा से दिल्ली वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर रात हुई बारिश और गुरुवार को चली ठंडी हवा से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, शुक्रवार से पारा फिर चढ़ने के आसार हैं। अनुमान है कि शुक्रवार को चिलचिलाती धूप के कारण तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 9.6 एमएम बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार में 12.5 एमएम दर्ज हुई। पूसा में 10.5 एमएम, लोधी रोड और आया नगर में 7.8 एमएम व अन्य क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज हुई। केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में 16 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार तक पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, 23 मई को हल्की बारिश के कारण पारा गिर सकता है।

विज्ञापन

गिरा प्रदूषण का स्तर
बुधवार देर रात बारिश और गुरुवार को चली हवा के बाद प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ। बुधवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 336 था जो गुरुवार को घटकर 149 पर पहुंच गया। इसके अलावा फरीदाबाद में 110, गाजियाबाद में 134, ग्रेटर नोएडा में 196, गुरुग्राम में 160 और नोएडा में 144 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed