फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Monsoon may depart from Delhi-NCR by the end of this week

Weather: दिल्ली-एनसीआर से इस सप्ताह के अंत तक विदा ले सकता है मानसून, मौसम विभाग ने बताया कितना रहेगा तापमान

Tue, 26 Sep 2023 11:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Sep 2023 11:02 PM IST
सार

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के जाने की गतिविधियां लगभग बन चुकी हैं। बारिश की गतिविधियां कम हैं, सोमवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून वापसी कर चुका है।

विज्ञापन
mausam ki jankari Monsoon may depart from Delhi-NCR by the end of this week
दिल्ली-एनसीआर से इस सप्ताह के अंत तक विदा ले सकता है मानसून - फोटो : amar ujala

विस्तार

अब दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शुरु हो गई है। सोमवार को मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस हो गया है। अब इस सप्ताह के अंत तक इसके दिल्ली-एनसीआर से भी वापस चले जाने की संभावना है। दरअसल बारिश नहीं होने से इसके वापस चले जाने की स्थितियां बन चुकी हैं। एक से दो दिन में यह साफ हो जाएगा कि कब तक मानसून वापसी कर देगा। हालांकि अगस्त व सितंबर में बारिश कम होने और बादल नहीं होने के कारण अभी तापमान में ज्यादा कमी नहीं होगी। तापमान अभी 35-37 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री जून के महीने में हुई थी। दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गतिविधियां जून से शुरु हुई, जुलाई में अच्छी बारिश हुई। लेकिन अगस्त बिल्कुल सूखा गया जबकि सितंबर में अभी तक कम ही बारिश हुई है। अभी महीना खत्म होने में चार दिन बाकी हैं लेकिन बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि तीन दिन सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून के जाने की गतिविधियां लगभग बन चुकी हैं। बारिश की गतिविधियां कम हैं, सोमवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून वापसी कर चुका है। बुधवार-बृहस्पतिवार तक बिल्कुल साफ हो जाएगा कि मानसून कब तक विदा हो जाएगा।

विज्ञापन

35-37 डिग्री के बीच बना रहेगा तापमान
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि अभी बादल भी नहीं है और बारिश की संभावना नहीं है ऐसे में तापमान 35-37 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में जरूर थोड़ी कमी आएगी। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पीतमपुरा में सबसे अधिक 36.9, स्पोट् र्स कॉम्पलेक्स में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 30 सितंबर व एक अक्तूबर को तापमान 37 डिग्री तक चला जाएगा। हालांकि 28 व 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed