फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Light rain in some areas of Delhi chances of rain on 8th and 9th September also

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में फिर राहत भरी बारिश, कल भी बरसेंगे बदरा, तापमान में कमी की उम्मीद

Sat, 09 Sep 2023 06:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Sep 2023 06:14 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश की उम्मीद जताई है। शुक्रवार देर रात भी एनसीआर में बारिश हुई। नोएडा में हल्की हवाएं भी चलती रहीं।

विज्ञापन
mausam ki jankari Light rain in some areas of Delhi chances of rain on 8th and 9th September also
एनसीआर के कुछ इलाकों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कई दिनों से गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर वालों को शुक्रवार को बारिश से कुछ राहत मिली। हवाओं ने मौसम को थोड़ा ठीक कर दिया। मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश की उम्मीद जताई है। शुक्रवार देर रात भी एनसीआर में बारिश हुई। नोएडा में हल्की हवाएं भी चलती रहीं। दिल्ली के भी कई इलाकों में रात और तड़के बारिश की खबर है। इससे पहले शुक्रवार शाम को मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में बारिश की बूंदों ने भिगोया। आसमान में काले बादलों व हल्की हवाओं के चलने से मौसम जरूर सुहावना हो गया। इस हल्की बारिश से तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक ही दर्ज हुआ।

विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप व उमस पसीने निकाल रही थी। शाम होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का सबसे गर्म इलाके पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स रहे। यहां तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि पालम में 37.2, नजफगढ़ व रिज में तापमान 37.1 डिग्री रहा। विभाग की माने तो शनिवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 9 व 10 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान है। 14 सितंबर तक के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रहेगा। अभी उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नही है। एक महीने से अधिक समय से तेज बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed