{"_id":"64a04db82a4fe579d7066347","slug":"mausam-ki-jankari-light-rain-in-delhi-ncr-till-july-four-yellow-alert-on-five-and-six-july-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather: दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना पर उमस कर रही परेशान, चार जुलाई तक हल्की बारिश; पांच व छह को यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना पर उमस कर रही परेशान, चार जुलाई तक हल्की बारिश; पांच व छह को यलो अलर्ट
Sun, 02 Jul 2023 02:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:26 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, अब चार जुलाई तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण आर्द्रता रहेगी और उमस परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम
- फोटो : भूपिंदर सिंह
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को उमस परेशान कर रही है। मौसम का ऐसा मिजाज अभी बना रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में चार जुलाई तक हल्की बारिश का अनुमान है व पांच व छह जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जून में लू चलती है, लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा, लेकिन नमी के कारण उमस ने काफी परेशान किया। एक जून से अब तक दिल्ली में 128.8 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि बीते 24 घंटे में 27.1 मिमी बारिश दर्ज हुई।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम इलाके में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, अब चार जुलाई तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण आर्द्रता रहेगी और उमस परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।