फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Light rain expected in Delhi NCR on October 15 and 16

Weather News: उफ्फ! दिल्ली-एनसीआर में फिर लौटी गर्मी, अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम; दो दिन बारिश के आसार

Tue, 10 Oct 2023 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 10:26 PM IST
सार

Mausam Ki Jankari: किसी पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ही बारिश होने पर तापमान में कमी देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Light rain expected in Delhi NCR on October 15 and 16
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्तूबर का पहला हफ्ता बीत चुका है और दिल्ली में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। पहले सप्ताह में जहां न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में कमी देखी जा रही थी, लेकिन अब यह फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज हुआ। अब अगले सप्ताह ही मौसम के बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 व 16 अक्तूबर को देर शाम हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद ही तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि मंगलवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.7 डिग्री रहा। सर्वाधिक तापमान स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश नहीं होने और आसमान में बादलों की आवाजाही नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ही बारिश होने पर तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अभी 11 से 14 अक्तूबर तक तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना रहेगा। हालांकि बीच-बीच में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 16 अक्तूबर को तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। विभाग ने 15 व 16 अक्तूबर को शाम के समय हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद तापमान में कुछ कमी आने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed