फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Heavy rains in Delhi-NCR on Sunday people got relief from heat

Weather: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश; उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sun, 27 Aug 2023 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 08:37 PM IST
सार

Heavy Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर शाम गरज के साथ बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Heavy rains in Delhi-NCR on Sunday people got relief from heat
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : dd news

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर शाम गरज के साथ बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन लोगों को जलती-चुभती गर्मी से दो-चार होना पड़ा लेकिन शाम होते ही उन्हें बारिश की बौछारों ने राहत दी। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। 

विज्ञापन

14 सालों का दूसरा सबसे सूखा साबित हो सकता है अगस्त 
मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त की अंतिम दिन में सामान्य से कम बारिश होगी। दिल्ली में अगस्त के महीने में सिर्फ 91.8 एमएम बारिश हुई। सामान्य तौर पर अगस्त में 233.1 एमएम बारिश होती है। यानी यह अगस्त कम से कम 14 सालों का दूसरा सबसे सूखा अगस्त साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे सप्ताह नहीं बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते तक बादलों का आना-जाना लगा रहेगा लेकिन बारिश के आसार नहीं है। लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। यहां तक की तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन

इस वजह से सूखा झेल रही दिल्ली
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के इर्द-गिर्द कोई मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसके कारण बारिश नहीं हो रही है और न ही आगे होने की आशंका है। ऐसे में अगले माह गर्मी का सितम और अधिक देखने को मिल सकता है।

बारिश न होने से बढ़ा प्रदूषण स्तर
दिल्ली-एनसीआर में उम्मीद के मुताबिक बारिश न होने से वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को आनंद विहार ही वायु सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed