फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Effect of Western Disturbance over temperature starts rising in Delhi-NCR

अब होगा मई वाली गर्मी का अहसास: दिल्ली-NCR में चढ़ने लगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म; दो दिन रहेगी राहत

Sat, 06 May 2023 06:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 May 2023 06:49 AM IST
सार

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
mausam ki jankari Effect of Western Disturbance over temperature starts rising in Delhi-NCR
दिल्ली में बढ़ने लगा पारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बने सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होने जा रहा है। इस कारण से अब तापमान चढ़ने लगा है। अगले सप्ताह तक तापमान के 36-38 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच चल रहा था। वहीं गुरुवार को तो न्यूनतम तापमान 40 साल बाद सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने मई की गर्मी का दिन भर अहसास कराया। हालांकि शाम होते होते थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आया नगर में सबसे अधिक 35.9 तापमान दर्ज हुआ। जबकि नजफगढ़ में 35.4 व पीतमपुरा में 35.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं इस सप्ताह गर्मी से आंशिक राहत कड़ाके की गर्मी में बदलने जा रही है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई है। छह व सात मई को हल्की बूंदाबांदी व तेज धूल भरी हवा चलने की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में मामूली सी गिरावट ही होगी। आठ मई से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। तापमान बढ़ने से मई वाली गर्मी का अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed