फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mastermind of the Misbah murder case escaped the police and reached Dubai

मिस्बाह हत्याकांड: पुलिस गिरफ्तारी के खेल में लगी रही, मास्टरमाइंड पहुंचा दुबई; छेनू के भतीजे ने कराया मर्डर

Tue, 04 Nov 2025 05:16 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Nov 2025 05:16 AM IST
सार

मिस्बाह कुछ महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसने शराब पीकर छेनू गैंग को काफी गालियां दी थीं। इन गालियों से छेनू का भतीजा रिजवान आपा खो बैठा था। उसने प्रिंस गाजी व अब्दुल्ला को मिस्बाह की हत्या करने को कहा था।

विज्ञापन
Mastermind of the Misbah murder case escaped the police and reached Dubai
मिस्बाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व स्थानीय सीलमपुर पुलिस हाशिम बाबा के शार्प शूटर मिस्बाह की हत्या करने वाले आरोपी छेनू गैंग के बदमाशों की गिरफ्तारी के खेल में लगी रही, जबकि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला छेनू गैंग के सरगना छेनू का भतीजा रिजवान आसानी से देश से भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन

मिस्बाह की हत्या के बाद वह एक घंटे में देश छोड़ कर दुबई चला गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व सीलमपुर थाना पुलिस ने 30 अक्तूबर की रात करीब 10:40 बजे जामा मस्जिद चौक के पास हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर मिस्बाह की हत्या के आरोप में छेनू गैंग के प्रिंस गाजी और अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने के निर्देश देने वाले आरोपी रिजवान की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाफराबाद निवासी 22 वर्षीय मिस्बाह कॉफी पीने के बाद अपनी कार की ओर जा रहा था, जब दो अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से 20 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए थे और करीब 15 गोलियां मिस्बाह के शरीर में लगीं थीं।

विज्ञापन

स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस सूत्रों के अनुसार मिस्बाह एक समय छेनू गैंग का शार्प शूटर था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से हाथ मिलाने पर हाशिम बाबा गैंग के दिन चमकने लगे। ऐसे में छेनू गैंग का पतन होता जा रहा था। इसे देखते हुए मिस्बाह ने पासा पलट लिया था और वह हाशिम बाबा गैंग में शामिल हो गया था। अब लॉरेंस गैंग में फूट पड़ने से और मकाको में हाशिम बाबा के बंद होने से हाशिम बाबा बैंग कमजोर पड़ने लगा है। इसे देखते हुए छेनू गैंग अपनी पकड़ बढ़ाने लगा है। मिस्बाह कुछ महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसने शराब पीकर छेनू गैंग को काफी गालियां दी थीं। इन गालियों से छेनू का भतीजा रिजवान आपा खो बैठा था। उसने प्रिंस गाजी व अब्दुल्ला को मिस्बाह की हत्या करने को कहा था।

हत्या के बाद एक घंटे में ही छोड़ दिया देश
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रिंस गाजी ने दिल्ली के सीलमपुर थाने में सरेंडर किया था। ये भी बताया जा रहा है कि अब्दुल्ला ने मेरठ में सरेंडर किया था। वहीं स्पेशल सेल ने इसको गिरफ्तार किया है। पुलिस इस गिरफ्तारी के खेल में लगी रही, जबकि हत्याकांड को अंजाम दिलवाने वाला रिजवान एक घंटे में ही देश छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मिस्बाह की रात 11 बजे के आसपास हत्या की गई थी, जबकि रिजवान 12 बजे एयरपोर्ट से दुबई फरार हो गया। ऐसे में दिल्ली पुलिस के खुफिया तंत्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed