{"_id":"690e4a04345735a192090324","slug":"massive-fire-guts-several-huts-near-rithala-metro-station-in-delhi-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग में सैकड़ों झोपड़ियां राख, एक मौत; हादसे में एक बच्चा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग में सैकड़ों झोपड़ियां राख, एक मौत; हादसे में एक बच्चा भी घायल
Sat, 08 Nov 2025 07:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:31 AM IST
सार
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हुआ है।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग में 400-500 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है। शुरुआती जानकारी में आया है कि आग से एलपीजी सिलेंडर एक बाद एक फटे जिससे आग और भड़क गई।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने बताया कि उसे रात करीब 10.56 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | Firefighting operations continue, to douse the fire which broke out at slum area near Rithala metro station. pic.twitter.com/WDeTXAI7hS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 8, 2025
इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई एलपीजी सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई और निवासियों में दहशत फैल गई। इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया, जबकि स्थानीय लोग अपना सामान बचाने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आग को और फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को तैयार रखा गया है। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमें आग बुझाने के लिए काम कर रही हैं। हमने पुलिस से दर्शकों को दूर रखने को कहा है।