फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Massive fire breaks out in Paharganj hotel

Delhi Fire: पहाड़गंज के एक होटल में लगी आग, तीन लोग घायल; आठ को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

Thu, 29 Jan 2026 05:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Jan 2026 05:54 PM IST
सार

Delhi Fire News: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में आग लगने की जानकारी सामने आई है। जहां एक पांच मंजिला होटल में आग से तीन लोग झुलस गए हैं। दमकल ने आठ लोगों को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Massive fire breaks out in Paharganj hotel
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि एक होटल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन


दिल्ली दमकल सेवा को रात तीन बजकर पांच मिनट पर पांच मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। आग भूतल पर लगी थी और तेजी से फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्यों के दौरान, कुल आठ लोगों को होटल परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, आग की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान 36 वर्षीय विनोद, 38 वर्षीय वसंत कुमार और 36 वर्षीय हितेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद को 70 प्रतिशत तक जलने की गंभीर चोटें आई हैं, जबकि वसंत कुमार 10 प्रतिशत और हितेश कुमार पांच प्रतिशत झुलसे हैं। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दमकल विभाग के अथक प्रयासों के बाद, तड़के चार बजकर 25 मिनट तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed