{"_id":"5f6a9602566b6972152ae245","slug":"martyr-army-officer-s-wife-assaulted-physically-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में शहीद आर्मी अफसर की पत्नी से दुष्कर्म, 45 लाख भी हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में शहीद आर्मी अफसर की पत्नी से दुष्कर्म, 45 लाख भी हड़पे
Wed, 23 Sep 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2020 05:55 AM IST
सार
- शादी का झांसा देकर आरोपी बनाता रहा शारीरिक संबंध, बाद में कई महिलाओं से निकले संबंध
- रकम मांगने पर आरोपी ने साथियों संग घर में घुसकर पीड़िता को पीटा, तोड़फोड़ के बाद धमकी देकर हुए फरार
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
कविनगर थानाक्षेत्र में शहीद आर्मी अफसर की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, बम्हैटा निवासी युवक महिला को शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म करता रहा और साथ ही 45 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। आरोपी के अन्य लड़कियों से संबंध का पता लगने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने साथियों संग घर में तोड़फोड़ और पीड़िता से मारपीट की। मंगलवार को कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का कहना है कि उनके पति आर्मी में अधिकारी थे। कई साल पहले वह शहीद हो गए थे। पति की शहादत के बाद सरकार ने उनके नाम पर पेट्रोल पंप भी एलॉट किया था। पीड़िता का कहना है कि गत फरवरी माह में उनकी मुलाकात कविनगर क्षेत्र के बम्हैटा निवासी हरेंद्र उर्फ हैरी यादव से हुई थी। उसने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। वह जब भी उससे शादी के लिए कहतीं तो आरोपी कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल देता था।
विज्ञापन
खुद को कर्जे में बताकर ऐंठ लिए 45 लाख
पीड़िता का कहना है कि संबंधों के दौरान ही आरोपी ने खुद पर मोटा कर्ज होने की बात उन्हें बताई और कर्ज उतारने के लिए उनसे पैसों की डिमांड करने लगा। आरोपी ने उधार के रूप में उनसे 45 लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्हें पता चला कि हरेंद्र के कई अन्य लड़कियों से अवैध संबंध हैं। इसके बाद उन्होंने आरोपी से संबंध खत्म करते हुए अपने 45 लाख रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन
दो गाड़ियों में आए 10 लोगों ने की मारपीट-तोड़फोड़
पीड़िता का कहना है कि दो दिन पहले उन्होंने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे थे। बात आगे न बढ़े, इसके लिए आरोपी के भाई को भी फोन किया था। आरोप है कि भाई को फोन करने के कुछ देर बाद ही आरोपी दो गाड़ियों में 8-10 साथियों को लेकर उनके घर आ धमका और मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ की। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की पूरी हरकत पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की पड़ताल करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- नागेंद्र चौबे, एसएचओ, कविनगर