फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Marshall will be Deployed in cluster buses at Delhi

क्लस्टर बसों में तैनात होंगे मार्शल, 3000 नई बसें खरीदेगी दिल्ली सरकार

Tue, 04 Jun 2019 04:02 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 04 Jun 2019 04:02 AM IST
सार

-दिल्ली सरकार का फैसला
-सार्वजनिक परिवहन के साधनों में महिलाओं की सुरक्षा का मामला
 

विज्ञापन
Marshall will be Deployed in cluster buses at Delhi
डीटीसी बस

विस्तार

दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन के साधनों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए डीटीसी की सभी बसों में मार्शल की तैनाती का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में महिलाओं को बसों और मेट्रो में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा के दौरान कहा कि क्लस्टर बसों में मॉर्शल की तैनाती के साथ ही इसकी सूचना देने के लिए बसों में पोस्टर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका मकसद है यह है कि अनेक महिलाओं को यह पता भी नहीं होता कि उनकी सुरक्षा के लिए बस में मॉर्शल मौजूद है।

विज्ञापन


इसके साथ ही राजधानी में सार्वजनिक परिवहन के साधनों की कमी दूर करने के लिए अगले एक साल में 3000 नई बसें खरीदने की भी घोषणा की गई। केजरीवाल ने बताया कि मार्च 2017 में रोजाना 28 लाख लोग मेट्रो से सफर करते थे। इसके बाद मेट्रो ने किराये बढ़ा दिया। अब रोजाना करीब 25 लाख लोग सफर करते हैं। जबकि मेट्रो फेज-3 की डीपीआर के अनुसार मेट्रो की क्षमता करीब 40 लाख यात्रियों की है।
विज्ञापन


25 लाख यात्रियों में से करीब 30 फीसदी महिलाएं रोजाना मेट्रो से सफर करती हैं। महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के बाद मेट्रो में महिला यात्रियों की संख्या में 10 फीसदी इजाफा भी हो जाता है तो यह आंकड़ा प्रतिदिन 1 लाख तक ही बढ़ेगा। इन्हें मिलाकर मेट्रो यात्रियों का आंकड़ा 26 लाख प्रतिदिन हो जाएगा। यह मार्च 2017 के 28 लाख के आंकड़े से कम ही है। यानी इस स्कीम से मेट्रो में भीड़ बढ़ने की बात में दम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम 8 जून से

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार पिछले दो-ढाई साल से पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कोशिश कर रही है। पूरी दिल्ली में करीब डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर हो गया है। इसमें से करीब 70 हजार का सर्वे पूरा हो चुका है। आठ जून से ये कैमरे लगने चालू हो जाएंगे।

उम्मीद है कि  दिसंबर तक सारे कैमरे लग जाएंगे। इसके अलावा 1.40 लाख कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार है। इससे पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों की संख्या 2.80 लाख तक हो जाएगी। सरकारी स्कूलों में करीब डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। यह काम भी नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

आम लोगों की फीडबैक लेगी सरकार

महिलाओं को मुफ्त सफर की योजना पर दिल्ली सरकार विशेषज्ञों के साथ आम लोगों से भी फीडबैक लेगी। इसके लिए एक मेल आईडी जारी की गई है। इस delhiwomensafety@gmail.com  मेल करके लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके अलावा चेयरमैन, डीडीसी, 33 शामनाथ मार्ग दिल्ली-54 पर सुझावों की चिट्ठी भी भेजी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed