{"_id":"906a353303815489605419e13b8e11b3","slug":"marrige-season-starts-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक्वेट हॉल वाले रास्ते पर लग सकता है जाम!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक्वेट हॉल वाले रास्ते पर लग सकता है जाम!
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 17 Jan 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
मलमास की समाप्ति के बाद 18 जनवरी से शादियों के लिए शुभ मुहूर्त दोबारा से शुरू हो रहा है। इसके लिए शहर के सभी बैंक्वेट हाल लगभग बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
शादी समारोह के आयोजन दस मार्च तक होंगे। ऐसे में बैंक्वेट हॉल वाले रास्तों पर सोच समझकर निकलना बेहतर रहेगा।
शहर में ओल्ड दिल्ली रोड पर एक दर्जन से अधिक बैंक्वेट हाल हैं। शीतला माता मंदिर से लेकर पालम विहार रोड पर भी बैंक्वेट हॉल की भरमार है।
यह भी पढ़ें: राजपथ से गुजरने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
विज्ञापन
अतिव्यस्त होने की वजह से इन दोनों मार्गों पर सामान्य दिनों में भी जाम लगा रहता है। शादी विवाह के आयोजन शुरू होने के बाद तो इन दोनों ही मुख्य मार्गों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाती है।
विज्ञापन
ओल्ड दिल्ली रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल्स की वजह से जहां जाम का असर इफ्को चौक से पालम विहार तक पहुंचता है, वहीं शीतला माता रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल्स की वजह से अतुल कटारिया चौक, सेक्टर पांच, रेलवे रोड क्षेत्र में जाम लग जाता है।