फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married youth accused of Harassment four year old girl in Delhi

Delhi: विवाहित युवक पर चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पांडव नगर में स्थिति तनावपूर्ण

Sun, 24 Mar 2024 04:49 PM IST
Digvijay Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर है और उसका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उसकी मेडिकल जांच करवा रही है। आसपास के लोगों में इस घटना के कारण बहुत आक्रोश है। इलाके की स्थिति बहुत तनावपूर्ण बनी हुई है। 

विज्ञापन
Married youth accused of Harassment four year old girl in Delhi
पांडव नगर में राधाकृष्ण मंदिर के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक अलग समुदाय के एक विवाहित युवक पर चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि बच्ची शनिवार शाम युवक के पास ट्यूशन पढ़ने आई थी। इसी दौरान मौका पाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर है और उसका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उसकी मेडिकल जांच करवा रही है। आसपास के लोगों में इस घटना के कारण बहुत आक्रोश है। इलाके की स्थिति बहुत तनावपूर्ण बनी हुई है। 

विज्ञापन

 

इंस्पेक्टर संजय गुप्ता ने अमर उजाला को बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़िता को हर स्तर पर न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा। जानकारी के अनुसार युवक विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन मौका पाकर उसने इस तरह की शर्मनाक घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


जनता में आक्रोश

शनिवार शाम घटी इस घटना की जानकारी रविवार सुबह आसपास के लोगों को लगी इसके बाद पांडव नगर के पूरे इलाके में तनाव फैल गया। भारी संख्या में लोग पीड़िता के घर के आसपास इकट्ठे हो गए। भारी भीड़ ने आरोपियों के घर को घेर लिया और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील करने लगे। मौके पर पहुंचे 200 से अधिक पुलिसकर्मी स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस भीड़ को शांत कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed