{"_id":"6a257dc9c9e292745500cfa5","slug":"married-woman-raped-after-being-threatened-with-viral-video-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139801-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वीडियो वायरल की धमकी देकर शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वीडियो वायरल की धमकी देकर शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
-अलीपुर इलाके की घटना, आरोप युवक ने पहले महिला से दोस्ती की
-फिर बहाने से होटल ले जाकर किया दुष्कर्म
परेशान होकर महिला ने थाने में की शिकायत, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में वीडियो वायरल की धमकी देकर 35 साल की एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने एक परिचित पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस नामजद आरोपी की पकड़ में जुटी है। 35 साल की पीड़िता परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहती हैं। परिवार में पति और दो बच्चे हैं। अलीपुर में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि 23 साल का आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं। 2025 में एक बार वह गांव की कई महिलाओं के साथ उसकी गाड़ी में सवार हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लिया था। उसके बाद आरोपी युवक उससे व्हाट्सएप पर मैसेज और बातचीत करने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2026 को उसने मैसेज कर बताया कि वह उसे पसंद करता है। फरवरी 2026 में वह अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय गई थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। वह उसे बहला फुसलाकर अलीपुर स्थित एक होटल में ले गया। इसके बाद आरोपी उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर बार-बार आने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। उसके बाद पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।