{"_id":"6a09ad50f9a0de489504db39","slug":"married-woman-fed-up-with-dowry-harassment-commits-suicide-case-filed-against-husband-and-four-others-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-124212-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दी जान, पति समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने दी जान, पति समेत चार पर केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
क्षेत्र के गांव मढ़नाका में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर केस किया है। विवाहिता का शव गांव के एक कुएं से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतका के भाई महेश रावत की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने पति प्रेमचंद, ससुर वीर सिंह, सास जलवती और ननद बबिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि उसकी 37 वर्षीय बहन मूर्ति देवी की शादी करीब 17 वर्ष पहले मढनाका निवासी प्रेमचंद के साथ हुई थी। शादी में परिवार ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे।
महेश के अनुसार, शादी के कई वर्षों तक संतान नहीं होने पर ससुराल पक्ष उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। मकान निर्माण के लिए भी पांच लाख रुपये दिए गए थे। करीब पांच माह पहले बेटे के जन्म के बाद ससुराल पक्ष ने छूछक में 10 लाख रुपये नकद और स्विफ्ट कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर मूर्ति देवी को मानसिक रूप से परेशान किया गया।थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।