{"_id":"e08a4fa55d5fe90d7a36b1beb32736d1","slug":"married-removed-from-home-for-dowry-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन की हत्या, छोटी बहन को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बहन की हत्या, छोटी बहन को घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 14 May 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों पर पहले बड़ी बहन को जलाकर मारने का आरोप था और अब छोटी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने मामले की शिकायत दादरी कोतवाली में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिकंद्राबाद के सांवली गांव के लीलाधर ने 26 अप्रैल 2001 को बेटी रीना और मीना की शादी लुहारली गांव के आदेश और विक्रम के साथ की थी।
ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज मिलने के चलते पहले मीना का उत्पीड़न किया। आरोप है कि शादी के दो साल बाद ही उसकी जलाकर हत्या कर दी गई। उसके बाद रीना से 6 लाख रुपये लाने के लिए दबाव दिया जाने लगा।
विज्ञापन
पैसा नहीं मिलने पर मारपीट की गई, जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। इस पर मायके वालों ने दो लाख रुपये ससुराल पक्ष को दे दिए। कुछ समय बाद पुन: छह लाख रुपये लाने के लिए रीना के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
4 मई को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही रीना के परिजनों को जान से मारने की धमकियां दी गईं। मायके वालों ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।