{"_id":"5ea53ed48ebc3e9069550940","slug":"marriage-in-lockdown-bride-and-groom-leaves-in-police-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लॉकडाउन के बीच मंदिर में हुई शादी, फिर पुलिस जिप्सी में विदा हुई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लॉकडाउन के बीच मंदिर में हुई शादी, फिर पुलिस जिप्सी में विदा हुई दुल्हन
Sun, 26 Apr 2020 01:30 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में शनिवार को शादी के बाद दुल्हन की विदाई पुलिस जिप्सी में हुई। कालकाजी पुलिस की मदद से गोविंदपुरी निवासी कौशल की शादी पूजा से हो पाई। वर और वधू पक्ष से केवल पांच-पांच लोग शादी समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि गोविंदपुरी निवासी नरेश ने कालकाजी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और संजीव से संपर्क कर अपने बेटे की शुक्रवार को शादी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
नरेश ने बताया कि लॉकडाउन में उन्हें ग्रेटर कैलाश-1 स्थित आर्य समाज मंदिर तक गाड़ी लेकर जाने की मनाही है। समस्या की जानकारी एसएचओ कालकाजी संदीप घई को मिली। एसएचओ ने तत्काल दूल्हे के परिवार को पुलिस जिप्सी से आर्य समाज मंदिर भिजवाने का इंतजाम किया।
विज्ञापन