फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   markets and malls got decorated for new year

नए साल के स्वागत के लिए सज गए मॉल्स और बाजार

Wed, 27 Dec 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 27 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
markets and malls got decorated for new year
gip mall - फोटो : लाल सिंह

जाते साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने इस बार खास तैयारियां कर रखी हैं। इसके चलते शहर के मॉल्स और बाजारों में रौनक दिखने लगी है।

विज्ञापन


शहर के सभी मॉल्स को लाइटों से सजा दिया गया है। बाजारों में भी लोगों की भीड़ जुटने लगी है। शहर की सबसे बड़ी अट्टा मार्केट में खरीदारी करने वालों का हुजूम दिखने लगा है। दुकानों पर घर की सजावट से लेकर नए साल की पार्टी तक के लिए सभी सामान दिखने लगे हैं।
विज्ञापन


शहर के सबसे बड़े मॉल जीआईपी और मॉल ऑफ इंडिया समेत सभी मॉल्स अंदर से लेकर बाहर तक पूरी तरह सज गए हैं। एसोसिएट मार्केटिंंग डायरेक्टर शमीम अनवर ने बताया कि वर्ल्ड्स ऑफ वंडर पार्क में इस बार कुछ अलग देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को यहां विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही बड़े शोरूम पर लोगों को लुभाने और स्टॉक क्लियरेंस के लिए कई तरह के ऑफर भी शुरू कर दिए गए हैं।

अट्टा मार्केट में सजावट का सामान बेचने की दुकान करने वाले राजेश ने बताया कि क्रिसमस से ही उन्होंने अपनी दुकान में विशेष सामान रख दिया था। इस बार कई वस्तुओँ की कीमत में जीएसटी के चलते कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन शहरवासी न्यू ईयर की तैयारियों के लिए सामान खरीदने आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed