फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many transfers in delhi health department

दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में हुए कई ट्रांसफर

Wed, 05 Feb 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Feb 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
Many transfers in delhi health department

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में भारी फेरबदल किया गया है। 23 अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक बदल दिए गए हैं। चिकित्सकों का तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। नई सरकार आने के बाद से ही चिकित्सा अधीक्षकों के तबादले के कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन


डॉक्टर एसके शर्मा को डॉक्टर एनसी जोशी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) से तबादला कर अरुणा आसफ अली अस्पताल का एमएस बनाया गया है। डॉक्टर अशोक कुमार जायसवाल को अरुणा आसफ अली के एमएस से हटाकर अरुणा आसफ अली अस्पताल में ही रखा गया है।
विज्ञापन


डॉक्टर संजय कुमार जैन को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल का एमएस बनाया गया है। डॉक्टर कुलीन दस को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पद से हटाकर महर्षि बाल्मीकि अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दफ्तर में पी रहे थे सिगरेट, तभी आ गए साहब

डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के कार्यरत डॉक्टर आरके गुप्ता को भगवान महावीर अस्पताल का एमएस बनाया गया है। डॉक्टर रेखा अग्रवाल को भगवान महावीर अस्पताल के एमएस से हटकर दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय भेज दिया गया है।

डॉक्टर सुमन कुमारी को दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का एमएस बनाया गया है। अभी तक दादा देव के एमएस डॉक्टर वीके कदम थे। उन्हें इसी अस्पताल में रखा गया है। डॉक्टर एसके बिंदल को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल का चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

डॉक्टर सविता बब्बर को डीडीयू की एमएस से हटा दिया गया। डॉक्टर एससी चेतल को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का एमएस बनाया गया है। डॉक्टर अशोक कुमार राणा को राव तुला राम अस्पताल का एमएस बनाया गया है। राव तुला राम के एमएस रहे डॉक्टर विजय कुमार राय को स्वास्थ्य निदेशालय भेज दिया गया है।

डॉक्टर राजपाल की जगह डॉक्टर बीके जैन को गुरु तेग बहादुर का एमएस बनाया गया है। डॉक्टर अमिता सक्सेना को लाल बहादुर शास्त्री का एमएस बनाया गया है। डॉक्टर आदर्श को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के एमएस से हटाकर स्वास्थ्य सेवाओं निदेशालय भेजा गया है।


डॉक्टर रमेश कुमार चुग को जनकपुरी सुपर स्पेशएलिटी अस्पताल के एमएस पद से हटाकर पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल का एमएस बनाया गया है। डॉक्टर चंद्रकांत को सरदार बल्लभ भाई पटेल अस्पताल का एमएस बनाया गया है।

डॉक्टर हरमीत सिंह को सरदार बल्लभ भाई पटेल अस्पताल के एमएस पद से हटा दिया गया है। डॉक्टर देवाशीष भट्टाचार्य को जनकपुरी सुपर स्पेशएलिटी अस्पताल का एमएस बनाया गया है और डॉक्टर आरके गुप्ता को दीप चंद बंधु अस्पताल के एमएस को डॉक्टर एनसी जोशी अस्पताल के एमएस का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed