{"_id":"2623e90f0a165c22e0ef381f1c47253f","slug":"many-routes-will-be-diverted-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद जाने-आने वालों को तय करनी होगी लंबी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद जाने-आने वालों को तय करनी होगी लंबी दूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 24 Jan 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा बंदोबस्त के तहत कमिश्ररेट पुलिस ने भारी वाहनों के हाईवे के रास्ते शहर में प्रवेश के लिए रोक लगा दी है।
विज्ञापन
ऐसे में दिल्ली जाने वाले वाहनों का केएमपी चौक के पास से ही रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा फरीदाबाद आने-जाने वाहनों के लिए भी दोपहर के बाद के बादर दो घंटे के लिए रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
ऐसे में पहले से ही वाहन चालक अपना रूट प्लान तय करके घर निकलें। वीवीआईपी आगमन के कारण 25 जनवरी को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर इंतजाम करने में जुटी है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में एनएच-8 जयुपर-दिल्ली हाईवे के रास्ते गुडग़ांव जिले की सीमा में आने वाले भारी वाहनों पर पूरे दिन रोक रहेगी। जिस कारण कोई भी भारी वाहन हाईवे पर नहीं चलज सकेगा।
ऐसे वाहनों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए या तो डायवर्ट रूट से जाना होगा या फिर उन्हे जिले की सीमा के बाहर ही रोक दिया जाएगा।
उद्घाटन स्थल गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर होने के कारण एमजी रोड के रास्ते फरीदाबाद व महरौली जाने वालों को भील दो घंटे के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। दोपहर बाद 3 से 5 बजे के बीच यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।
इस दौरान गुडगांव-फरीदाबाद रोड का प्रयोग करने वाले लोगों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि वह 25 जनवरी को निर्धारित किए गए समय पर इफको चौक से सिकंदरपुर, ब्रिस्टल चौक पर न जाएं। साथ ही पुलिस ने लोगों को कुछ रूट भी सुझाव हैं कि वह इनका प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
गुडग़ांव-महरौली-फरीदाबाद जाने के लिए सुझाए गए मार्ग:
एमजी रोड व फरीदाबाद रोड बाधित रहेगा। इफको चौक से होकर महरौली तरफ जाने वाले शंकर चौक से साईबर सिटी, नाथूपुर रेड लाईट से होते हुए महरौली की तरफ जाएंगे तथा वहीं से फरीदाबाद भी जा सकते हैं।
जिन वाहनों को एमडीआई चौक से फरीदाबाद व एमजी रोड पर महरौली की तरफ जाना है, वह वाया उद्योग विहार, शंकर चौक, साइबर सिटी होते हुए महरौली की तरफ जा सकते हैं।
राजीव चौक से होकर फरीदाबाद जाने वाले वाहन वाया बादशाहपुर, सोहना होते हुए फरीदाबाद जा सकते हैं।