अलर्ट: दिल्ली में खोले गए कई मार्ग, पर अब भी बंद हैं ये रास्ते; ये रिपोर्ट पढ़कर ही निकलें घर से मंजिल के लिए
यातायात पुलिस ने कीचड़ और फिसलन को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वह उपर्युक्त सड़कों पर ड्राइविंग करते समय उचित सावधानी बरतें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली यातायात पुलिस ने यमुना नदी में घटते जल स्तर के कारण कुछ मार्गों को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बाद का पानी आने के कारण कुछ सड़कों पर फिसलन हो गई है। फिसलन को देखते हुए कुछ मार्गों को अभी बंद किया हुआ है। इसके अलावा कुछ सड़कों पर यातायात पुलिस यातायात को चलाएगी।
ये मार्ग खोले गए
- वजीराबाद फ्लाईओवर पर मजनू का टीला से आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच दोनों कैरिजवे को मध्यम और हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
- आईएसबीटी कश्मीरी गेट से सलीमगढ़ बाईपास होते हुए आईपी फ्लाईओवर मध्यम और हल्के वाहनों के लिए आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
- आईपी फ्लाईओवर से ठीक पहले जलभराव है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह विकास मार्ग की ओर बाएं मुड़ें और सराय काले खां की ओर जाने के लिए यू टर्न लें । इसके बाद नई दिल्ली जा सकते है।
- सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर होते हुए गीता कॉलोनी अंडरपास से आईएसबीटी की ओर जाने वाले रिंग रोड कैरिजवे को हनुमान सेतु के रास्ते मध्यम और हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
- मुकरबा से वजीराबाद तक आउटर रिंग रोड के दोनों कैरिजवे को हल्के वाहनों और बसों के लिए खोल दिया गया है।
- रिंग रोड, राजघाट - शांति वन - मंकी ब्रिज - यमुना बाजार तक अभी भी बंद है।
- कीचड़ और फिसलन को देखते हुए राजघाट से शांतिवन और शांतिवन से वाई प्वाइंट तक एमजीएम रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
- पुराना लोहे का पुल पुश्ता से श्मशान घाट तक बंद है।
- आईएसबीटी कश्मीरी गेट बंद रहेगा।
सलाह
यातायात पुलिस ने कीचड़ और फिसलन को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि वह उपर्युक्त सड़कों पर ड्राइविंग करते समय उचित सावधानी बरतें। आवश्यक वस्तुओं/ सेवाओं और राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।