फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Burari News: Two girls died and 13 people were rescued in Burari Building Collapsed

Burari Building Collapse: बुराड़ी हादसे में अब तक दो लड़कियों की मौत, 13 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Tue, 28 Jan 2025 08:30 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 08:30 AM IST
सार

Delhi Burari News: बीती शाम दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत अचानक से गिर गई। इस हादसे में अब तक दो की मौत हो चुकी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। हादसा बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव में चार मंजिला इमारत गिरने से हुआ है।

विज्ञापन
Delhi Burari News: Two girls died and 13 people were rescued in Burari Building Collapsed
बुराड़ी में चार मंजिला इमारत जमींदोज - फोटो : जी पाल

विस्तार

Oscar Public School Burari | Burari News Today: बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव क्षेत्र में बीती शाम एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। घटना के समय इमारत में मजदूर और उनके परिवार के करीब दस से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, नगर निगम समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताया है। 
विज्ञापन

 


 

बुराड़ी हादसे में अब तक दो की मौत
बुराड़ी हादसे में अब तक दो की मौत हो चुकी है। तो वहीं इमारत गिरने से कई लोग दबे थे, जिनको बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक 13 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुराड़ी हादसे में सात साल की बच्ची राधिका की मौत हो गई है। वहीं साधना नाम की एक 17 साल की युवती की मौत हो गई है। इमारत गिरने से 12 लोग घायल है,  जिनको बुराड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से पांच घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया है।

घायलों के नाम
1. संजय उम्र 28 साल 
2. कृष्णा उम्र 30 साल
3. ज्ञानु उम्र 27 साल
4. रजनी उम्र 26 साल
5. सिमरन उम्र 10 साल 
6. खुशी उम्र 8 साल
7. लल्लू उम्र 40 साल 
8. सविता उम्र 32 साल 
9. सोनिया उम्र 16 साल
10. प्रियंका  उम्र 14 साल 
11. आकांक्षा उम्र 6 साल 
12. अजय उम्र 5 साल है 

एक बच्ची 7 साल की जिसका नाम राधिका है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसे भी सरकारी अस्पताल लाया गया है। जहां पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल लिया। उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के साथ बचाव दल राहत कार्य में जुटा हुआ है। देर रात छह और लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। कई और लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं।

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि सोमवार शाम करीब 6.30 बजे पुलिस को बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के गिरने की जानकारी मिली। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि दो सौ गज में इमारत का निर्माण कार्य हो रहा था। घटना के समय करीब दस से 15 मजदूर काम कर रहे थे। जबकि इनके परिवार वाले भी वहीं मौजूद थे। हालांकि स्थानीय लोगों ने चार लोगों को तुरंत बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा चुके थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अभी जारी है। पुलिस, दमकल, डीडीएमए और एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव में लगी है।

स्थानीय निवासी राम निवास ने बताया कि इमारत के खाली प्लॉट में मजदूरों ने रहने के लिए चार झुग्गी बना रखी थी। इमारत का मलबा झुग्गी पर भी गिरा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यहां कितने लोग मौजूद थे। पुलिस यहां काम करवा रहे ठेकेदार और मकान मालिक की तलाश कर रही है। वहीं दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और दमकल कर्मी राहत बचाव का कार्य कर रहे हैं। दमकलकर्मी मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed