{"_id":"5c7d7b61bdec22144f4160c6","slug":"manoj-tiwari-says-it-was-not-army-uniform-i-have-10-such-shirts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की वर्दी पहनने पर मनोज तिवारी ने दी सफाई, बोले- रैली में शर्ट पहनी, सैन्य परिधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की वर्दी पहनने पर मनोज तिवारी ने दी सफाई, बोले- रैली में शर्ट पहनी, सैन्य परिधान नहीं
Tue, 05 Mar 2019 12:54 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उनके पास सैनिकों की यूनिफॉर्म नहीं, बल्कि शर्ट है। ऐसी 10 शर्ट उनके पास हैं, जिसे रोज सुबह के वक्त सैर के दौरान पहनते हैं। सैन्य परिधानों के रंग के कपड़े पहनना देश के बहादुर सैनिकों के प्रति सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक रैली निकालेंगे, इसमें शामिल होने वाले सभी लोग सैन्य परिधानों में ही नजर आएंगे।
भाजपा की ओर से शनिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में आयोजित बाइक रैली के दौरान सैन्य परिधानों में मनोज तिवारी के नजर आने पर हर तरफ इस बात की आलोचना हुई। सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में तिवारी ने कहा कि मेरे लिए सेना के रंग के परिधानों को पहनना गर्व का विषय है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने जो कपड़े पहने थे, वह सैन्य वर्दी नहीं थी।
उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नगेन्द्र शर्मा ने सैन्य परिधान पहनने का आरोप लगाते हुए कहा कि सांसद मनोज तिवारी ने अपराध किया है, जिस पर कार्रवाई बनती है।