फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manoj Tiwari condemned making Asim Ahmed to be Chairman of Haj Committee

असीम अहमद को हज कमेटी चेयरमैन बनाने की निंदा, केजरीवाल पर बोला हमला

Sun, 07 Jul 2019 03:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jul 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari condemned making Asim Ahmed to be Chairman of Haj Committee
फाइल फोटो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने मटिया महल के विधायक असीम अहमद खान को दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन बनाने की निंदा की है। तिवारी ने कहा कि असीम को खुद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से हटाया था। 
विज्ञापन


केजरीवाल को पता है कि विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। इसलिए वे वोट की राजनीति के कारण तुष्टिकरण कर रहे हैं। 

उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में आरोप तय होने के बाद उनकी अराजकतावादी मानसिकता सिद्ध हो गई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संवैधानिक पद पर रहते हुए प्रतिबंध के बावजूद लोक सेवकों के काम में बाधा पहुंचाने के लिए धरना दिया। गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर सरकार में आए मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके साथी स्वयं भ्रष्टाचार का हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed