फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manoj tewari accepts bjp offered kumar vishwas cm post

तिवारी ने दिया था कुमार को BJP में आने का न्योता

Sat, 17 Jan 2015 06:05 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
manoj tewari accepts bjp offered kumar vishwas cm post

बीबीसी गूगल हैंगआउट में दिल्ली से भाजपा के सांसद और फ़िल्म अभिनेता-गायक मनोज तिवारी ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुमार विश्वास को पार्टी में आने का न्यौता दिया था।

विज्ञापन


तिवारी ने बीबीसी से कहा, "कुमार विश्वास से मैंने कहा था कि आपको पार्टी (भाजपा) में आना चाहिए." लेकिन तिवारी ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कुमार विश्वास को मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन


मीडिया में तब काफ़ी विवाद हुआ था जब आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा था कि भाजपा के एक सांसद ने लोक सभा चुनावों के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बात कहकर भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में होने जा रहे विधान सभा चुनावों के बारे में मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी, आठ आदमी पार्टी हो जाएगी क्योंकि चुनाव में 'आप' को बस आठ सीटें मिलेंगी।

'शा‌जिया को लाने की ‌सिफा‌रिश मैंने की थी'

manoj tewari accepts bjp offered kumar vishwas cm post

गुरुवार को भाजपा में शामिल हुई किरण बेदी को भाजपा का सीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर मनोज तिवारी ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। वहीं शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुई शाज़िया इल्मी के बारे में तिवारी ने कहा कि उन्होंने शाज़िया को लाने की सिफ़ारिश की थी।

कुछ दिनों पहले एक भाजपा सांसद के रामज़ादे वाले बयान की निंदा करते हुए मनोज ने कहा कि इससे भाजपा को नुक़सान होता है। दिल्ली में गिरिजाघरों पर हाल में हुए हमले के बारे में तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में एक चर्च पर हुए हमले के बाद उसे बनाने के लिए पैसे देने की पेशकश की थी। भाजपा में मोदी और अमित शाह के 'तानाशाह' की तरह काम करने के आरोप को मनोज तिवारी ने ख़ारिज कर दिया।

दिल्ली में मंहगाई बड़ा मुद्दा

manoj tewari accepts bjp offered kumar vishwas cm post

मनोज तिवारी ने मोदी का बचाव करते हुए कहा कि वो सबकी राय लेकर ही कोई फ़ैसले करते हैं। मनोज तिवारी के अनुसार दिल्ली में महंगाई एक बड़ा मुद्दा है।

तिवारी के अनुसार अगर भाजपा सरकार में आई तो बिजली की क़ीमत 30 फ़ीसदी कम की जाएगी। उनके अनुसार भाजपा के सत्ता में आने पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के लिए पक्का मकान बनाया जाएगा।

साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी मनोज तिवारी बहुत आशावान हैं। उनका मानना है कि भाजपा को राज्य में पूर्ण बहुमत मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed