फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia wrote a letter to the PM, expressing anger over the removal of the Atishi Marlena

पढ़िए आतिशी मारलेना को हटाने पर मनीष सिसोदिया ने PM को पत्र में क्या लिखा

Sat, 21 Apr 2018 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia wrote a letter to the PM, expressing anger over the removal of the Atishi Marlena
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार की शिक्षा सलाहकार आतिशी मरलेना को पद से हटाए जाने के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सिसोदिया ने इस फैसले को दिल्ली के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है कि यह दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बेहतरीन कामों को पटरी से उतारने की साजिश है।

विज्ञापन


सिसोदिया ने लिखा कि बीते तीन साल में केंद्र सरकार ने दिल्ली से सहयोग नहीं किया। फिर भी, यहां बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम हुए। दिल्ली सरकार प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने व गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए तीन सालों में कुल बजट का 25 फीसदी खर्च किया है। इससे स्कूल की इमारत व क्लास रूम का नक्शा बदल गया। शिक्षकों को विदेश ट्रेनिंग के लिए भेजा। इसके अलावा चुनौती, मिशन बुनियाद जैसे सफल कार्यक्रम किए।
विज्ञापन


सिसोदिया ने आगे लिखा है कि यह सब सलाहकारों की मदद से संभव हो सका। लेकिन 4 दिन पहले अचानक शिक्षा सलाहकार आतिशी मर्लेना को बर्खास्त कर दिया। आतिशी की मदद से ही स्कूलों में इस तरह के प्रयास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इतना सब करने के एवज में एक रुपये लेती हैं। लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि केंद्र सरकार आतिशी को हटाकर क्या हासिल करना चाहती है।मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री पर सत्ता की ताकत और नशा होने की बात भी कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed