Delhi: मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की संभाली कमान, आज शाम AAP की बड़ी बैठक
मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की संभाली कमान संभाल ली है। आज शाम छह बजे आम आदमी पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की संभाली कमान संभाल ली है। आज शाम छह बजे आम आदमी पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक होगी। पार्टी के सभी बड़े नेता बैठक में शामिल होंगे। मनीष सिसोदिया के आवास पर बैठक होगी। सिसोदिया पार्टी के सभी बड़े नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे।
सिसोदिया ने जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नाम आज पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद एक राज्य में एक उदाहरण नहीं दे पाई। इसी छवि को बिगाड़ने के लिए ये सारे षडयंत्र रचे जा रहे हैं। जनता के दिलों के दरवाजे खुले हुए हैं। आप जेल के दरवाजे बंद कर सकते हैं लेकिन जनता के दिलों के दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा, 'बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की बदौलत हम पर कल भगवान की कृपा हुई। बाबा साहेब ने 75 साल पहले ही ये अंदाजा लगा लिया था कि कभी-कभी इस देश में ऐसा होगा कि तानाशाही बढ़ जाएगी। तानाशाह सरकार जब एजेंसियों, कानूनों और जेलों का दुरुपयोग करेगी तो हमें कौन बचाएगा? बाबा साहेब ने लिखा था संविधान बचाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्तेमाल करते हुए कल तानाशाही को कुचला। मैं उन वकीलों का भी शुक्रगुजार हूं जो यह लड़ाई लड़ रहे थे। वो वकील एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट धक्के खा रहे हैं। मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप हैं।'
उन्होंने कहा कि हमारे देश की बेटी विनेश ने दुनियाभर में हमारा मान बढ़ाया। वह जंतर-मंतर पर खड़े होकर कहती है कि भाजपा के सांसद ने हमें छेड़ा है तो केंद्र सरकार उस सांसद को गिरफ्तार तक नहीं करती। इसके उलट सोशल मीडिया पर उस बेटी को ट्रोल किया जाता है। यह तानाशाही नहीं है तो और क्या है? आज उस बेटी के साथ जो हुआ है, वह बहुत ग़लत हुआ है और सबको पता है कि यह किसने किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.