फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia says fight with coronavirus is very big kejriwal brought everybody together

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी है, केजरीवाल सबको साथ लाए : मनीष सिसोदिया

Sun, 28 Jun 2020 09:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 28 Jun 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia says fight with coronavirus is very big kejriwal brought everybody together
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी है और कोई भी व्यक्ति या एजेंसी इससे अकेले नहीं निपट सकती है। इस भावना के साथ, सीएम सभी को एक साथ लाए हैं और उसके नतीजे भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में स्थिति में सुधार होगा और निश्चित रूप से यह उतना धूमिल नहीं होगा जितना जून के पहले सप्ताह में देखा गया था जब 31 जुलाई तक डोमेन विशेषज्ञों ने दिल्ली में 5.5 लाख मामलों का अंदाजा लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने आगे कहा कि पिछले हफ्ते देखा गया है कि चीजें स्थिर हो रही हैं, रिकवरी दर 62% तक बढ़ गई है, आज दिल्ली में संक्रमित हो रहे लोगों से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। मौतों की संख्या कम हो रही है, पॉजिटिविटी रेट तेजी से घट रही है।

दिल्ली में अब तक कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ : अमित शाह 
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से कोई अनजान नहीं है। संक्रमण का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच चुका है। इसी बीच रविवार को एक साक्षात्कार में गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के हालात को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली में अब तक कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। 


अमित शाह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में देश के तीन वरिष्ठ डॉक्टरों से बात की है और सभी का मानना है कि दिल्ली में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली को लोगों में कोरोना को लेकर डर पैदा करने के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed