फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia said, do not conduct the rest of CBSE examinations in Delhi, demand to be stopped

मनीष सिसोदिया बोले, दिल्ली में न कराएं सीबीएसई की बाकी परीक्षाएं, की रोक लगाने की मांग

Wed, 17 Jun 2020 07:06 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 17 Jun 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia said, do not conduct the rest of CBSE examinations in Delhi, demand to be stopped
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : For Reference Only

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एक पत्र लिखकर जुलाई में दसवीं और बारहवीं की शेष परीक्षाएं कराने के फैसले पर रोक लगाने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति को देखते हुए सीबीएसई का परीक्षाएं कराने का फैसला सही साबित नहीं होगा। उन्होंने इसके पहले भी छात्रों को उनके पूर्व के प्रदर्शन के आधार पर पास करने की अपील की थी।

विज्ञापन

 
सिसोदिया ने कहा है कि अनुमान है कि जुलाई माह में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ सामने आ सकता है। इस दौरान किसी छात्र के घर पर किसी व्यक्ति के संक्रमित होने की स्थिति में उसके परीक्षा में भाग लेने पर संकट आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस स्थिति में परीक्षा केंद्र आने से अन्य बच्चों के भी संक्रमित होने की आशंका हो सकती है।
 
शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इस दौरान अगर दिल्ली में संक्रमण की स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ती है, तो स्कूलों को भी कोरोना वार्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में परीक्षा केंद्रों को बनाने पर भी संकट आ सकता है।


सिसोदिया इसी तरह की मांग 28 अप्रैल को निशंक के साथ शिक्षा मंत्रियों की बैठक में भी उठा चुके हैं।
 
इसके पहले, सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की बाकी 29 मूल विषयों की परीक्षाओं को आयोजित कराने के लिए एक जुलाई से 15 जुलई तक का समय निर्धारित किया गया था।

इसके लिए सीबीएसई जरूरी तैयारियों में भू जुट गया था। लेकिन जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ने पर मनीष सिसोदिया ने आपत्ति जताई है, आशंका जाहिर की जा रही है कि सीबीएसई की परीक्षाएं एक बार फिर टल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed