फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia said about rejection of doorstep delivery by lg

डोर स्टेप डिलीवरी को रिजेक्ट करने पर फिर भड़के सिसोदिया, कह डालीं ये बातें

Fri, 29 Dec 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Dec 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
manish sisodia said about rejection of doorstep delivery by lg
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia - फोटो : File Photo
डोर स्टेप डिलीवरी योजना पर रोक लगाने के बाद दिल्ली सरकार ने एलजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पूूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

 

वहां प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लाइन में खड़े लोगों से बातचीत की। जिसके बाद योजना को रिजेक्ट करने पर एलजी पर भ्रष्ट सिस्टम को बचाने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां लोग एक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चार-पांच दिनों से कार्यालयों का चक्कर लगा रहे है।

विज्ञापन

 

बुजुर्ग यहां कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बगैर दलालों व पैसा दिए यहां काम नहीं होता। इसी भ्रष्ट सिस्टम को खत्म करने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी योजना लेकर आ रहे थे। जिसे प्रमाण पत्र बनवाना था वह कॉल सेंटर में कॉल करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

manish sisodia said about rejection of doorstep delivery by lg
manish sisodia

सरकार का कर्मचारी उसके घर जाता। उसकी बायोमैट्रिक पहचान, आंखों की पुतली भी स्कैन करता। दस्तावेज जमा करता। फिर जांच के बाद आवेदक को प्रमाण पत्र घर पहुंचाता। मगर एलजी साहब का कहना है कि इससे प्रदूषण बढ़ जाएगा।
 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदूषण नहीं बढ़ेगा इससे भ्रष्ट सिस्टम खत्म हो जाएगा। मैंने बात की पता चला कि लोग चार पांच दिन से यहां काम कराने आ रहे है। मगर एलजी साहब को लाइन में खड़े लोगों और सरकारी कार्यालयों के बाहर बैठे बिचौलिये नहीं दिखते है।
 

एलजी साहब से आग्रह करता हूं की एक दिन वह बिना बताएं किसी सरकारी कार्यालय जाकर वहां के हालात देखें। बीजेपी के सवाल उठाने पर सिसोदिया ने कहा कि वह आम लोगों को बरगलाना बंद करें। उन्हें लोगों की नहीं कंपनियों की चिंता है। क्या बिचौलिये बीजेपी के कार्यकर्ता है।
 

फिर वह क्यों भ्रष्टाचार खत्म करने वाली योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पिज्जा, क्रेडिट कार्ड की होम डिलीवरी हो सकती है तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं हो सकता है। एलजी साहब क्यों बिचौलिया रहित सिस्टम को खत्म नहीं करना चाहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed