फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish sisodia's car Challan for over speed in delhi

मनीष सिसोदिया की कार का पुलिस ने काटा चालान

Fri, 19 Jun 2015 09:16 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
Manish sisodia's car Challan for over speed in delhi

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एक नए विवाद में फंस गए हैं। 12 जून को ट्रैफिक पुलिस लगभग एक घंटे तक उनकी कार का पीछा करती रही थी।

विज्ञापन


अंत में छह बजे के करीब भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया जिसके बाद उनकी गाड़ी का चालान कर दिया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने मनीष सिसोदिया की कार को ओवर स्पीड के चलते खजूरी चौक पर रुकने का इशारा किया लेकिन, उनकी गाड़ी नहीं रुकी।

कार उनका ड्राइवर चला रहा था जबकि मनीष सिसोदिया पीछे की सीट पर बैठे थे। जबकि इसी दौरान पुलिस ने अन्य लोगों को ओवर स्पीड के कारण न सिर्फ रोक रखा था बल्कि कई गाड़ियों के चालान भी काटे जा चुके थे।
विज्ञापन

गाड़ी न रोकने पर भड़के लोग

Manish sisodia's car Challan for over speed in delhi

जिन लोगों को ओवर स्पीड के कारण रोका गया था वह भड़क गए और पुलिस से मांग की कि मनीष सिसोदिया की गाड़ी को भी रोका जाए और उनका चालान किया जाए।

हालांकि इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मनीष सिसोदिया की गाड़ी का पीछा करना शुरु कर दिया। लगभग एक घंटा पीछा करने के बाद उनकी गाड़ी को रोका जा सका।

इस दौरान पुलिस ने कई बार उन्हें रुकने का इशारा किया था। गाड़ी रोकने के बाद मनीष के ड्रावइर ने पुलिस से बदसलूकी करना शुरु कर दिया। बहस के बावजूद पुलिस ने मनीष की गाड़ी का चालान कर दिया।

पहले भी कर चुके हैं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

Manish sisodia's car Challan for over speed in delhi

पुलिस ने शाम पांच बजे के करीब मनीष की गाड़ी को रोका जबकि उनका चालान शाम करीब छह बजे काटा जा सका। पीछा करने वाले ट्रैफिक कांस्टेबल सचिन का कहना है कि पीछा करते हुए उसने तीन बार मनीष सिसोदिया की गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी नहीं रुकी।

गाड़ी रुकने के बाद भीड़ ने मनीष की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने मनीष सिसोदिया की गाड़ी को ओवर स्पीड में चलाने पर 400 रुपये का चालान काटा। पुलिस के मुताबिक कार का चालान नंबर 3232-02290-1 है जबकि, ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर DL 10 CA 0017 है।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चक्कर में मनीष सिसोदिया पहली बार नहीं फंसे हैं। इससे पहले भी पिछले साल 15 अगस्त को अपने साथियों के साथ बाइक पर मनीष सिसोदिया तिरंगा लेकर घूमते हुए दिखे थे। इस दौरान भी उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed