{"_id":"5c1eafe0bdec2256c106dcce","slug":"manish-sisodia-refused-to-resignation-of-mla-alka-lamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप में फिर यू-टर्न का दौर, कहा- किसी से भी नहीं मांगा गया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप में फिर यू-टर्न का दौर, कहा- किसी से भी नहीं मांगा गया इस्तीफा
Sun, 23 Dec 2018 03:12 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Dec 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
alka lamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने के लिए दिल्ली विधानसभा में लाए गए संकल्प के बाद आप विधायक अलका लांबा व पार्टी के बीच छिड़े विवाद को शांत करने के लिए दोनों पक्षों ने यू-टर्न ले लिया है। लांबा व आप की कोशिश है कि किसी तरह डैमेज कंट्रोल किया जाए।
विज्ञापन
इसी के चलते शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अलका लांबा समेत किसी भी विधायक से इस्तीफा मांगने से इंकार कर दिया। वहीं, लांबा ने भी कहा कि वह इस्तीफा नहीं दे रही हैं और वह पार्टी का हिस्सा है। इससे पहले शुक्रवार देर रात तक आप व लांबा की तरफ से इस्तीफे की बात स्वीकार की गई थी।
विज्ञापन
सिसोदिया ने पूरे मामले में पार्टी का पक्ष स्पष्ट करते कहा कि मूल मुद्दा 1984 में हुए दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलवाना है। विधानसभा में जो भी बातें पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में कही गईं थी, वह मूल संकल्प का हिस्सा नहीं है। पार्टी इस तरह के किसी संकल्प के हक में नहीं है। जहां तक अलका लांबा का सवाल है तो पार्टी ने उनसे कोई इस्तीफा नहीं मांगा। सिसोदिया ने कहा कि संकल्प से संशोधन करने वाले सोमनाथ भारती व जरनैल सिंह से भी कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ अलका लांबा ने कहा कि उन्होंने पार्टी को इस्तीफा नहीं दिया है। साथ ही ट्वीट किया कि उन्हें खुशी है कि आप ने दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दिए गए भारत रत्न का समर्थन किया है। राजीव गांधी जी के अतुलनीय बलिदान और त्याग को यह देश कभी नहीं भुला सकता।