फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia presented proposal for full statehood for Delhi in assembly

पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पेश, सिसोदिया बोले- काम में अड़ंगा लगा रहे एलजी, केंद्र

Thu, 07 Jun 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia presented proposal for full statehood for Delhi in assembly
फाइल फोटो
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के संबंध में बुधवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में इस आशय का प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन


सिसोदिया ने केंद्र और उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दिल्ली के पूर्ण राज्य नहीं होने का लाभ उठाकर दिल्ली सरकार के कार्य में निरंतर अड़ंगा लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार ने इस मामले में विधानसभा का तीन दिन का सत्र बुलाया है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य होता, तो सरकार को काम करने में दिक्कत नहीं आती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अपनी किसी भी योजना की फाइल केंद्र सरकार के पास भेजने की जरूरत नहीं पड़ती। अभी सरकार की अनेक योजनाओं की फाइलें केंद्र और उपराज्यपाल के पास अटकी हैं।

पहले भी पास हो चुका है प्रस्ताव

Manish Sisodia presented proposal for full statehood for Delhi in assembly
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के संबंध में दिल्ली विधानसभा में कई बार प्रस्ताव पास हो चुका है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस सरकारें यह प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार के पास भेज चुकी हैं, लेकिन कभी उस पर अमल नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed