फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia launches web portal of Delhi Archives

दिल्ली का 200 साल का अतीत ऑनलाइन, ई-अभिलेख वेबपोर्टल हुआ लांच

Thu, 14 Feb 2019 05:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 14 Feb 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia launches web portal of Delhi Archives
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ई-अभिलेख वेबपोर्टल की शुरुआत की। सरकार का दावा है कि इसके सहारे दिल्ली के इतिहास को पारदर्शी रूप से सबके सामने रखा जा सकेगा। पोर्टल पर 200 साल से ज्यादा पुराने रिकॉर्ड पहली बार ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सरकार की योजना है कि आधुनिक तकनीक के जरिये डिजिटाइजेशन और माइक्रोफिल्मिंग का प्रयोग करके चार करोड़ से ज्यादा पुराने दस्तावेज का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किया जाए। 2022 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल साठ लाख से ज्यादा दस्तावेज को ऑनलाइन कर दिया है।
विज्ञापन


सीडी देशमुख ऑडिटोरियम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के पुरातत्व विभाग व प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि यह रिकॉर्ड दिल्ली का ऐतिहासिक दस्तावेज है। यह सीधा जनता से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल के सहारे अब सारी सूचना और ज्ञान का प्रसार किया जा सकेगा। यह एक प्रयास है, जो हमारे इतिहास को हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करेगा। 

दस्तावेज को देखने के लिए पहले लोगों को http://archives.delhi.gov.in/abhilekh पर अपना खाता बनाना होगा। इसके बाद पोर्टल पर लॉगइन करके दस्तावेज को खंगाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed