फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia came out of Tihar and said every fiber of my being is indebted to Ambedkar constitution

'केजरीवाल भी बाहर आएंगे': तिहाड़ से बाहर आते ही सिसोदिया का बड़ा एलान, बोले- मेरा रोम-रोम संविधान का कर्जदार

Fri, 09 Aug 2024 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Aug 2024 10:24 PM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि जो लोग उनसे मिलने आए हैं और 17 महीने से उनके साथ कष्ट उठा रहे थे, आप सभी लोगों को इस आजाद मनीष सिसोदिया का नमस्कार। इन 17 महीनों में केवल मैंने नहीं, बल्कि आप सब लोगों ने भी कष्ट उठाया है।

विज्ञापन
Manish Sisodia came out of Tihar and said every fiber of my being is indebted to Ambedkar constitution
तिहाड़ से बाहर आए मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार शाम करीब छह बजे तिहाड़ जेल से बाहर आए। वह पिछले 17 महीने से जेल में बंद थे। उनके स्वागत में तिहाड़ के बाहर आम आदमी पार्टी के नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और उनकी पहली झलक मिलते ही आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सिसोदिया ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका रोम-रोम बीआर डॉ. आंबेडकर के संविधान का कर्जदार है। संविधान और सच्चाई की ताकत से उन्हें जमानत मिली है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे।

विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि जो लोग उनसे मिलने आए हैं और 17 महीने से उनके साथ कष्ट उठा रहे थे, आप सभी लोगों को इस आजाद मनीष सिसोदिया का नमस्कार। इन 17 महीनों में केवल मैंने नहीं, बल्कि आप सब लोगों ने भी कष्ट उठाया है। दिल्ली और देश का हर एक व्यक्ति, खासतौर पर स्कूल का हर एक बच्चा दिल से मेरे साथ रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। सिसोदिया ने कहा कि आज मैं बाहर आया हूं, तो यह केवल आपके प्यार, भगवान के आशीर्वाद और सच्चाई की ताकत की बदौलत है। अब मेरा पूरा जीवन आंबेडकर और संविधान का ऋणी है। उसी संविधान और सच्चाई की ताकत से जमानत मिली है। यह सबके लिए बेहद भावुक पल है। सिसोदिया ने कहा कि खासतौर से वह अभिषेक मनु सिंघवी का धन्यवाद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के बाहर उमड़ा समर्थकों का हुजूम
सिसोदिया के स्वागत में जेल के बाहर भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। जेल से लेने के लिए सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक समेत आम आदमी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तिहाड़ जेल पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे। शाम छह बजे मनीष सिसोदिया को बाहर निकलने का समय था और उससे काफी पहले से ही जेल के बाहर पार्टी के नेता और समर्थन जुटने लगे थे। इस दौरान समर्थकों ने मनीष सिसोदिया जिंदाबाद, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद, जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल भी जेल से छूटेंगे समेत तमाम नारे भी लगाए। जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों के साथ-साथ रिमझिम बारिश ने भी मनीष सिसोदिया का स्वागत किया। बारिश के बीच समर्थन जेल के बाहर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए मनीष सिसोदिया ने कार की छत पर खड़े होकर संबोधित कर समर्थकों और पार्टी नेताओं का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed