फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia attacked the BJP government of Delhi while talking about private schools

Delhi: 'प्राइवेट स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, माफिया के अड्डे बनते जा रहे', रेखा सरकार पर भड़के मनीष सिसोदिया

Sat, 14 Jun 2025 02:00 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 14 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

एक्स पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि प्रशांत विहार के एक स्कूल में बच्चों को छुट्टी के बाद जबरन रोके रखा गया क्योंकि वे स्कूल वैन से नहीं आते। सिसोदिया ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की भाजपा सरकार को घेरा। 

विज्ञापन
Manish Sisodia attacked the BJP government of Delhi while talking about private schools
मनीष सिसोदिया, Manish Sisodia - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सीएम मनीष सिसोदिया ने प्राइवेट स्कूलों की बात करते हुए एक बार फिर रेखा सरकार को घेरा है। सिसोदिया का कहना है कि भाजपा सरकार मे प्राइवेट स्कूल माफिया के अड्डे बनते जा रहे हैं। आप नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर एक यूजर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन


दरअसल, एक्स पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि प्रशांत विहार के एक स्कूल में बच्चों को छुट्टी के बाद जबरन रोके रखा गया क्योंकि वे स्कूल वैन से नहीं आते। जिसके बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'दिल्ली में छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छुट्टी के बाद स्कूल में रोककर रखने की सजा दी गई। इसलिए क्योंकि उनके माता-पिता स्कूल वैन के नाम पर प्राइवेट स्कूल की से लूट बचाना चाहते हैं और खुद उन्हें स्कूल छोड़ने आते हैं।'
विज्ञापन


आप नेता ने रेखा सरकार को घेरते हुए आगे लिखा, 'भाजपा सरकार में दिल्ली के प्राइवेट स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, माफिया के अड्डे बनते जा रहे हैं। बच्चों को डराकर, अभिभावकों को धमकाकर भाजपा कौन सी क्रांति लाना चाहती है? शर्म लिहाज या मानवता नाम को कोई चीज है दिल्ली की इस भाजपा सरकार में।'
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: IP University: अब आईपीयू में होगा अनाथ कोटा, विद्यार्थी मुफ्त में कर सकेंगे पढ़ाई; कई नए कोर्स किए जाएंगे शुरू


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed