फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia alleges forced CBI officer to commit suicide

Sisodia vs CBI: अधिकारी पर मुझे फंसाने का था दबाव, आत्महत्या करने को किया मजबूर; सीबीआई ने आरोप किए खारिज

Mon, 05 Sep 2022 04:13 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 05 Sep 2022 04:13 PM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई के एक अधिकारी पर मुझे झूठे आबकारी मामले में फंसाने के लिए दबाव डाला गया। वह मानसिक दबाव नहीं सह सका और दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं बहुत आहत हूं।

विज्ञापन
Manish Sisodia alleges forced CBI officer to commit suicide
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बीच मनीष सिसोदिया ने सीबीआई के एक अधिकारी को लेकर बड़ा दावा किया है। सिसोदिया ने कहा कि पिछले दिनों जिस सीबीआई अधिकारी ने आत्महत्या की थी, उन पर पर मुझे गतल तरीके से गिरफ्तार करने की कानूनी मंजूरी देने का दबाव बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई अधिकारी मानसिक दबाव नहीं झेल सके और आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई के एक अधिकारी पर मुझे झूठे आबकारी मामले में फंसाने के लिए दबाव डाला गया। वह मानसिक दबाव नहीं सह सका और दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं बहुत आहत हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि अधिकारियों पर इतना दबाव क्यों डाला जा रहा है। उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है। आप चाहें तो मुझे गिरफ्तार कर लें, लेकिन अपने अधिकारियों के परिवारों को ना उजाड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया के दावों को सीबीआई ने किया खारिज
मनीष सिसोदिया के दावों को खारिज करते हुए सीबीआई ने कहा कि हम उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हैं। मृत सीबीआई अधिकारी जितेंद्र कुमार का दिल्ली आबकारी नीति मामले से कोई लेना देना था ही नहीं। उनके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ जांच अभी जारी है। फिलहाल हमारी तरफ से उन्हें क्लीन चिट नहीं दी गई। इस तरह की बयानबाजी से वो आबकारी नीति के मुद्दे को भटकाना चाहते हैं। 

दिल्ली सरकार के स्कूलों में किए गए विकास कार्यों पर गर्व
दिल्ली के शिक्षा विभाग में भाजपा के भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि उन्हें दिल्ली के स्कूलों में किए गए विकास कार्यों पर गर्व है। शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी की दिशा में काम करना जारी रखेंगे, भले ही इसका मतलब फांसी या जेल जाना ही क्यों न हो।

सिसोदिया ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि आपने शिकायत की है कि हमने और कमरे बनाए, हमें गर्व है कि हमें और कमरे मिले। आपने शिकायत की है कि हमने अधिक शौचालय क्यों बनाए, हमें गर्व है कि हमने अधिक शौचालय बनाए। आप पूछते हैं कि इतनी सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं, इन बच्चों को उनकी शिक्षा के लिए, हमें गर्व है कि हमने उन्हें ये सुविधाएं दीं। अगर आप हमें इसके लिए फांसी देना चाहते हैं, तो हमें फांसी दें। अगर आप हमें जेल में डालना चाहते हैं, तो हमें कैद करें। आपने सीबीआई को मेरे घर भेजा, उन्हें फिर से भेज दो, मुझे डर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed