फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mango can harm also

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहरीला आम, जानें ऐसे

Fri, 03 Jul 2015 12:56 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
Mango can harm also

आम खाने की इच्छा रखने वालों को झटका लग सकता है। फूड सेफ्टी अफसरों की टीम ने दिल्ली की आजादपुर मंत्री में कैल्सियम कार्बाइड के प्रयोग से पकाकर लाए गए आम की खेप पकड़ी है।

विज्ञापन


इसकी सप्लाई गाजियाबाद-मेरठ सहित आसपास के जिलों में की जा रही थी। फूड सेफ्टी अफसरों ने अभियान चलाने की घोषणा की है। विशेषज्ञों के अनुसार, केमिकल युक्त आम खाने से सिरदर्द-पेटदर्द और चक्कर की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार रसायनों से पकाया गया आम सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचाता है। बृहस्पतिवार को दिल्ली की आजादपुर मंडी में रसायन प्रयोग किया हुआ आम और बड़ी मात्रा में रसायन पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए विषाक्त हो रहे आम

Mango can harm also

आम के बागों में पेड़ों पर ही पकने वाले आमों का स्वाद ही अलग होता है। डाली के पके आमों को बेचने की बजाय बागबान कच्चे फलों को तोड़कर पैक कर देते हैं। उनमें कैल्शियम कार्बाइड (कार्बेट) का प्रयोग करते हैं।

इससे 15-16 घंटे में आम पककर तैयार हो जाता है। उसका रंग भी पीला हो जाता है। इस रसायन से एसीटीलीन गैस निकलती है। इससे आम विषाक्त हो जाता है।

फिजीशियन डा. अविनाश शर्मा के अनुसार एसीटीलीन वाले फल के सेवन से सिरदद, बदनदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना, एसीडिटी होते हैं।  लगातार प्रयोग करने से कैंसर-स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

प्रयास करें कि पेड़ पर पके ताजा फलों का प्रयोग करें। रसायन से पकाए गए फलों को चार-छह घंटे पानी में भिगोकर ही प्रयोग करें।

रसायन से पकाए गए फलों का छिलका थोड़ा कड़ा और सिकुड़ा रहता है। ऐसे फलों का स्वाद अजीब रहता है। सूंघने पर रसायन की गंध आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed