फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man who went to the hospital to see his female friend died girl sent a video of her cutting vein

कैसे हुई अरुण की मौत?: प्रेमिका ने कलाई काट भेजा वीडियो, देखने अस्पताल पहुंचे युवक की मौत

Sun, 20 Oct 2024 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Oct 2024 09:38 PM IST
सार

जांच में पता चला है कि अरुण कृष्णा नगर में रहते थे। वहीं उसकी महिला मित्र जगतपुरी की रहने वाली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरुण के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है।

विज्ञापन
man who went to the hospital to see his female friend died girl sent a video of her cutting vein
लड़की को अस्पताल देख गए युवक की मौत - फोटो : freepik

विस्तार

 दिल्ली के आनंद विहार में एक युवती ने अपने हाथ की नसें काट ली और उसकी वीडियो अपने दोस्त को भेज दी। वीडियो देखकर दोस्त उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचा। वहां भर्ती महिला मित्र को देखकर युवक सदमे में चला गया और उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। यह पता लगा रही है कि युवक की मौत कैसे हुई है। पुलिस युवती के नस काटने के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त अरुण (30) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अरुण की अपनी महिला मित्र से काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इस बीच महिला ने अपने हाथ का नस काट कर उसका वीडियो अरुण को भेज दिया था। युवती को परिवार वालों ने कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार पुलिस को एक युवक के अस्पताल में बेहोश होने की जानकारी मिली। पुलिस कैलाश दीपक अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत हो चुकी है। जांच में पता चला कि महिला मित्र के वीडियो भेजने के बाद अरुण उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचा। यहां महिला की हालत देखकर वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि अरुण कृष्णा नगर में रहते थे। वहीं उसकी महिला मित्र जगतपुरी की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed