फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man visiting girlfriend in Delhi dies after falling from fifth floor

वो अकेली थी: प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी पांचवीं मंजिल से गिरा, भाई को फोन कर बोला- 'गिर गया हूं'; हुई मौत

Sat, 04 Jul 2026 10:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 10:24 PM IST
सार

सऊद की प्रेमिका किशनकुंज इलाके में रहती है। शनिवार तड़के इसके माता-पिता व बाकी परिजन बाहर गए हुए थे। युवती घर में अकेली थी। सऊद सुबह करीब 4.30 बजे उससे मिलने के लिए युवती के घर पहुंचा। इस बीच लोगों ने उसे देख लिया। शोर मचाने पर वह पांचवीं मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
man visiting girlfriend in Delhi dies after falling from fifth floor
प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित किशनकुंज इलाके में शनिवार तड़के प्रेमिका से मिलने आया 26 साल का सऊद पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। गिरने के बाद उसने अपने भाई को कॉल कर जख्मी होने की बात बताई। इस बीच भाई ने प्रेमिका को कॉल किया। प्रेमिका पड़ोसियों की मदद से सऊद को हेड गेवार अस्पताल ले गई।

विज्ञापन

युवती से पुलिस कर रही पूछताछ
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सऊद का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सऊद के परिजनों के अलावा युवती से भी पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सुबह सात बजे मिली सूचना
पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सऊद परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई है। शनिवार सुबह सात बजे पुलिस को उसके पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिली थी। युवक के अस्पताल में भर्ती कराए जाने का पता चला। पुलिस वहां पहुंच गई।

विज्ञापन

तड़के प्रेमी के घर वाले गए थे बाहर
मामले की छानबीन हुई तो पता चला कि सऊद की प्रेमिका किशनकुंज इलाके में रहती है। शनिवार तड़के इसके माता-पिता व बाकी परिजन बाहर गए हुए थे। युवती घर में अकेली थी। सऊद सुबह करीब 4.30 बजे उससे मिलने के लिए युवती के घर पहुंचा। इस बीच लोगों ने उसे देख लिया। शोर मचाने पर वह पांचवीं मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था।

सऊद ने भाई को किया था फोन
इस बीच संतुलन बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल की छत पर गिर गया। बाद में उसने भाई को कॉल की। प्रेमिका पड़ोसियों के साथ उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed