{"_id":"5fbc1b19b59f31245f20546f","slug":"man-stole-harley-davidson-bike-to-drive-girlfriend-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड को घूमाने के लिए चुराई हार्ले डेविडसन बाइक, जाना चाहता था लॉन्ग ड्राइव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड को घूमाने के लिए चुराई हार्ले डेविडसन बाइक, जाना चाहता था लॉन्ग ड्राइव पर
Tue, 24 Nov 2020 01:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
युवक ने गर्लफ्रेंड को घूमाने के लिए चुराई हार्ले डेविडसन बाइक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने हरिनगर इलाके से हार्ले डेविडसन बाइक चुराने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाश ने खुलासा किया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को हार्ले डेविडसन बाइक पर लंबी दूरी की यात्रा करवाना चाहता था। कीमती बाइक होने की वजह से उसके पास इसे खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने बाइक चुरा ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बदमाश की पहचान मलकीत के रूप में हुई है। 11 नवंबर को हरिनगर थाने में एक शख्स ने अपनी हार्ले डेविडसन बाइक चोरी होने की शिकायत की। स्थानीय पुलिस के साथ साथ स्पेशल स्टाफ की टीम भी बदमाश की तलाश में जुट गयी। निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि बाइक की चोरी करने वाला बदमाश ख्याला इलाके में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी पर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मलकीत रमेश नगर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन