{"_id":"6486d477fc322fdfde0e2605","slug":"man-stabbed-in-the-head-for-asking-for-loan-amount-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: उधार की रकम मांगने पर युवक के सिर में चाकू मारा, पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: उधार की रकम मांगने पर युवक के सिर में चाकू मारा, पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई; अस्पताल में भर्ती
Mon, 12 Jun 2023 01:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:47 PM IST
सार
पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नामजद आरोपी व उसके साथियों की तलाश कर रही है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद आजम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में उधार की रकम मांगने पर हमलावरों ने एक युवक के सिर में चाकू मार दिया। पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नामजद आरोपी व उसके साथियों की तलाश कर रही है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद आजम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आजम ने पुलिस को बताया कि वह जूलरी बॉक्स बनाने का काम करता है। इलाके में रहने वाले शाहिद ने उससे अब तक 45 लाख रुपये उधार ले चुका है। पैसे मांगने पर शाहिद उससे झगड़ा करता है और जान से मारने की धमकी देता है। शुक्रवार देर रात सवा 12 बजे वह अकेला घर जा रहा था। शाहिद ने अपने दो परिचितों के साथ उसे पकड़ लिया। तीनों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन