{"_id":"02710a0d00bfa6b11a015fbbd2f947fc","slug":"man-slept-on-the-roof-fell-down-drunk-and-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी कर छत पर सोया था युवक, नशे में गिरकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी कर छत पर सोया था युवक, नशे में गिरकर हुई मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली निवासी एक युवक की चावला कॉलोनी में छत से गिर कर मौत हो गई। युवक बुधवार रात अपने दोस्त के साथ छत पर सोया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
करीब 20 वर्षीय राजन दिल्ली के ओखला फेस-2 स्थित संजय कॉलोनी में रहता था, वह ओखला में दिहाड़ी मजदूरी करता था। बुधवार को राजन बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में रहने वाले चचेरे भाई संजय के पास आया था।
विज्ञापन
संजय ने बताया कि उसके कमरे में तीन दोस्त साथ रहते हैं। वह बुधवार को ड्यूटी पर गया था। राजन कमरे पर पहुंचा और संजय के साथ रहने वाले राहुल के साथ उसने बुधवार शाम पार्टी की।
विज्ञापन
संजय के मुताबिक राजन व राहुल शराब पीने के बाद खाना खा कर रात में छत पर सोने चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वह छत पर गया तो राजन वहां नहीं मिला, जिसके बाद उसकी तलाश की गई।
इसी दौरान छत से नीचे देखने पर राजन मकान के बराबर में मौजूद खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उसे उठा कर निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संजय ने आशंका जताई है कि रात में राजन लघुशंका के लिए उठा होगा इसी दौरान शराब के नशे में नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।