शादीशुदा लड़के ने झूठ बोल कर की शादी फिर अश्लील फिल्में दिखाकर बनाया अप्राकृतिक संबंध और फिर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी गार्डन इलाके में एक युवती ने अपने पति पर अश्लील फिल्म देखकर अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है। परेशान होकर युवती अपने मायके आ गयी और पति के खिलाफ राजौरी गार्डन थाने में शिकायत कर दी।
युवती की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। युवती के शिकायत के मुताबिक दो साल पहले उसकी शादी नोएडा के एक कारोबारी से हरि नगर इलाके में हुई।
शादी के बाद वह नोएडा स्थित ससुराल पहुंची तो उसे बताया गया कि वह अपने वेतन से घर का खर्च चलाएगी। इसके लिए युवती राजी हो गयी।
युवती के अनुसार कुछ दिन बाद ही पति का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। उसने पति को कई लड़कियों से व्हाट्सऐप पर अश्लील चैट करते हुए देखा। उसके मोबाइल में कई महिलाओं के साथ उसके अश्लील फोटो मौजूद थे।
यह सब देखकर उसने सारी बात अपने सास ससुर को बताया। सास ससुर ने उल्टा उससे कहा कि वह लड़का है और वह मौज मस्ती कर सकता है।
पति पर लगाए ये आरोप
युवती ने आरोप लगाया कि उसके पति को अश्लील फिल्मों को देखने का शौक है। पति जबरदस्ती उसे भी इस तरह की फिल्में दिखाता है और उसी तरह की हरकत उसके साथ करता था।
युवती का आरोप है कि पति उसके साथ कई बार अप्राकृतिक यौन संबंध बना चुका है। इसका विरोध करने पर उसे मारा-पीटा जाता था।
कुछ समय तक वह उसकी प्रताडऩा बर्दास्त करती रही फिर मायके लौटकर परिजनों को बताया। उसने शिकायत में बताया कि पति के साथ संबंध बनाना बलात्कार से कम नहीं था।
शिकायत में युवती ने बताया कि शादी के समय उसके परिवार वालों ने यह बात छुपायी कि लड़का पहले से शादीशुदा है। ससुराल रहने के दौरान उसने देखा कि उसके घर पर सम्मन आता था।
इससे पता चला कि उसके पति की वर्ष २०११ में शादी हुई थी, लेकिन उसकी हरकतों से परेशान होकर उसकी पहली पत्नी घर छोड़कर चली गयी थी। पहली पत्नी ने उसके खिलाफ अदालत में केस कर रखा है।