फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man shot at by security forces after he tried to jump over Air Force hindon base wall in Ghaziabad

हिंडन एयरफोर्स कंपाउंड में घुसे संदिग्ध ने कहा- मैं सिर्फ वहां बैठना चाहता था, ऐसा फिर नहीं होगा

Wed, 15 Nov 2017 08:52 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Nov 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Man shot at by security forces after he tried to jump over Air Force hindon base wall in Ghaziabad
सुजित कुमार, संदिग्ध युवक
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। एयरबेस कैंपस में एक संदिग्ध घुस गया। सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को गोली मार दी। गोली लगने से वो घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध शख्स प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। सुरक्षाकर्मी मामले की जांच में जुटे हैं। 
विज्ञापन

 
हिंडन एयर बेस में घुसने वाले युवक सुजित कुमार ने एनआईए से कहा कि, मेरे पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था और बस वहां बैठना चाहता था, फिर से ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

   

बता दें कि हिंडन एयरबेस में संदिग्ध युवक के घुसने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की जा चुकी है। 6 मई 2016 को रात दो बजे एक संदिग्ध युवक सोनू हिंडन एयरबेस की दीवार फांदकर अंदर घुस गया था। दिल्ली में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के दो दिन बाद हुई इस घटना से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई थी। आनन-फानन में हाई अलर्ट घोषित कर सर्च अभियान चलाया गया और छह घंटे की सर्च के बाद सोनू को धर दबोचा गया था। बाद में इंद्रपुरी (लोनी) निवासी परिजनों से पता चला था कि सोनू मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed