{"_id":"283623bef853719b1d982cba609f7097","slug":"man-murder-of-hi-sister-in-law-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने मारी भाभी, सीढ़ियों पर पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर ने मारी भाभी, सीढ़ियों पर पड़ी मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ के सीही गेट निवासी एक महिला को उसी के देवर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घरेलू कलह और आपासी कहासुनी हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सुंदर परिवार सहित बल्लभगढ़ के सीही गेट स्थित कॉलोनी में रहता है। बृहस्पतिवार देर शाम आसपास के लोगों ने सुंदर की पत्नी सविता को खून से लथपथ मकान की सीढ़ियों पर पड़े हुए देखा।
विज्ञापन
इसकी सूचना तुरंत सुंदर को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही सविता को सरकारी अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सविता का अपने देवर जोगेंद्र के साथ झगड़ा हुआ था। जोगेंद्र शराब का आदी था।इसके कारण अक्सर घर में झगड़े हो जाते थे।
बृहस्पतिवार को भी भाभी-देवर में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे खफा देवर ने अपनी भाभी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। थाना शहर प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि जोगेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।