दहेज में बड़ी कार नहीं मिली तो हैवान बना पति, सपने में भी नहीं सोचा था मिलेगी ऐसी खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बड़ी कार न मिलने पर एक पति पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हिम्मत नगर देहपा पिलखुवा के रहने वाले जगवीर सिंह ने पांच फरवरी 2016 को बेटी प्रियंका (25) डासना निवासी नवीन से शादी की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि पति बड़ी कार की मांग करता था और मांग पूरी नहीं करने पर प्रियंका से मारपीट करता था। पिता जगवीर ने बताया कि 11 अगस्त को उनके पास नवीन का फोन आया कि प्रियंका उससे झगड़ रही है, जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।
कुछ देर बाद दोबारा फोन आया कि प्रियंका ने खुद को आग लगा ली है। वह उसे लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल जा रहे हैं। जगवीर जब अस्पताल पहुंचे तो प्रियंका ने बताया कि ससुराल के लोगों ने उसे जलाया है।
प्रियंका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया
वहीं, शुक्रवार सुबह पांच बजे प्रियंका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पिता जगवीर ने देर शाम को पति नवीन, ससुर गुलचंद, सास विमलेश और जेठ सुनील के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
एसएचओ मसूरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।